प्रदान की गई उपहार सामग्री एवं नकद राशि

  • 11 साड़ियां और 5 पैंट-शर्ट
  • 11 स्टील के बर्तन और घरेलू आवश्यक सामान
  • चप्पल, एक बैग और श्रृंगार सामग्री
  • चांदी के बिछुए, चैन और अंगूठी
  • विभिन्न उपयोगी गिफ्ट आइटम
  • इसके अतिरिक्त ₹5100 नगद राशि भी प्रदान की गई।

उपस्थित सदस्यगण एवं भामाशाह सहयोग

कार्यक्रम में संस्थापक श्रीमती मीरा गोयल, अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन, महामंत्री मनोरमा सैनी, मुख्य प्रवक्ता श्रीमती मंजू चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा एवं प्रेमलता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कृपा शर्मा, रजनी सक्सेना तथा सुनीता जयसवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे और सभी ने कन्या को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस पुण्य कार्य में भामाशाह लक्ष्मण शर्मा अध्यक्ष श्री बल्लभराम शर्मा मानव सेवा समिति अऊ का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

प्रमुख वक्तव्य एवं आभार

अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने कहा कि “रौशनी महिला मंडल का उद्देश्य केवल कन्यादान करना ही नहीं, बल्कि एक जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाना है। समाज के सहयोग से हम ऐसे ही सेवा कार्य आगे भी करते रहेंगे।” उन्होंने सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

संस्थापक मीरा गोयल ने कहा कि “बेटी समाज की अमूल्य धरोहर है, और उसका सम्मानपूर्वक सहयोग करना हम सबका कर्तव्य है।”

समाज के सहयोग से रोशनी महिला मंडल निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु संकल्पबद्ध है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story