बयाना। क्षेत्र के किसानों के लिए इस रबी सीजन में बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सिंचाई विभाग बयाना ने घोषणा की है कि आगामी 15 नवंबर से बरेठा बांध से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे रबी की फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा। वर्तमान में विभाग की ओर से नहरों की सफाई का कार्य तेजी से जारी है, जिसे 13 नवंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता (एईएन) दशरथ सिंह ने बताया कि नहरों की सफाई और मरम्मत कार्य लगभग अंतिम चरण में है। सफाई कार्य पूरा होते ही बरेठा बांध से छोड़ा गया पानी पूरे क्षेत्र में सुचारू रूप से प्रवाहित हो सकेगा। इस योजना का लाभ बंध बरेठा, नगला बरेठा, नगला कसाई, वस्त्रावली, सूपा, नारोली संतोकपुरा, कोठीखेड़ा, पुराबाई खेड़ा, खटका, कंजोली सहित आसपास के गांवों के हजारों किसानों को मिलेगा।

पानी की उपलब्धता की खबर से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूराबाई खेड़ा निवासी किसान कुलदीप सोलंकी और महमदपुरा के मोहन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश किसान नहरों पर ही सिंचाई के लिए निर्भर हैं। अब तक जिनके पास बोरवेल नहीं थे, उन्हें किराए पर पानी लेकर फसलों की सिंचाई करनी पड़ती थी। लेकिन नहरों में पानी आने से उनका यह खर्चा बचेगा, साथ ही फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी।

किसानों ने राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है कि राज्य सरकार लगातार किसानों की आवश्यकताओं और समस्याओं पर संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। सिंचाई विभाग ने भी स्पष्ट किया है कि सरकार के निर्देशानुसार सभी नहरों की समय पर सफाई, रखरखाव और जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है ताकि रबी सीजन में किसी भी किसान को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

बरेठा बांध से छोड़े जाने वाला यह पानी न केवल फसलों को जीवन देगा बल्कि क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भी भरेगा। इस कदम से किसानों की उत्पादन लागत घटेगी और सिंचाई का दायरा बढ़ने से उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

Updated On
Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story