भुसावर उपखंड क्षेत्र की पंचायत सेंधली के गांव नया गांव खालसा में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से चलाए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह का सफल आयोजन किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम एवं नेतृत्व

इस कार्यक्रम में सीएफल की तरफ से एफ सी मंटू प्रजापत भुसावर और यूको बैंक की तरफ से सनी कुमार गुप्ता ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक भुसावर नया गांव खालसा में आयोजित किया।

प्रतिभागी एवं बैंकिंग साक्षरता

इस कार्यक्रम के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता केंद्र की ओर से एफ सी मंटू प्रजापत और यूको बैंक की तरफ से सनी कुमार गुप्ता द्वारा 40-45 प्रतिभागियों को विभिन्न बैंकिंग पहलुओं पर जागरूक किया गया:

  • केवाईसी (KYC) और वित्तीय रूप से बचत।
  • निवेश, खर्च, गैर जरूरी खर्च और जरूरी खर्च।
  • बैंक में सुरक्षित राशि और बैंक अकाउंट।
  • डिजिटल बैंकिंग और सिबिल स्कोर।

बीमा एवं बैंकिंग सुविधाएं

"इसमें एटीएम के द्वारा लेनदेन एवं एटीएम पर दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा तथा कई अन्य सुविधाओं के बारे में समझाया गया।"

सरकारी योजनाओं का विस्तार

इसके अलावा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही निम्नलिखित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया:

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना।
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना।
  • अटल पेंशन योजना।
  • सुकन्या समृद्धि योजना।

इन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story