राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारियों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर वैर एसडीओ को ज्ञापन
राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ ने वैर एसडीओ को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने वेतन ग्रेड और पदोन्नति सहित कई मांगें रखीं।

तस्वीर में वैर (भरतपुर) स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर हाथों में ज्ञापन लिए और प्रदर्शन करते हुए राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी नजर आ रहे हैं।
राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ, भरतपुर के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह जाट के नेतृत्व में तकनीकी कर्मचारियों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी वैर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग के शासन सचिव, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित जयपुर विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम दिया गया।
जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह जाट ने बताया कि राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारियों की सात सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी वैर को ज्ञापन दिया गया है। इसमें राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारियों को 24, 28, 36 सौ और 42 सौ रुपए पे ग्रेड देने, टाइम बॉन्ड पदोन्नति परिलाभ देने तथा सभी तकनीकी कर्मचारियों को हाई रिस्क ड्यूटी अलाउंस देने की मांग शामिल है।
उन्होंने बताया कि तकनीकी कर्मचारियों को निशुल्क विद्युत उपलब्ध कराने, ड्यूटी के समय साइकिल की जगह मोटर साइकिल का अलाउंस भत्ता देने तथा डिप्लोमा प्राप्त तकनीकी कर्मचारियों को जेईएन के पद पर पदोन्नत करने की मांग भी ज्ञापन में की गई है।
इसके अलावा सीनियर एफएस के पद पुनः सृजित करने, तकनीकी कर्मचारियों के पदों पर भर्ती करने तथा स्टाफिंग पैटर्न में संशोधन सहित अन्य मांगों के निस्तारण की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपते समय वैर-भुसावर विद्युत निगम में कार्यरत तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। तकनीकी कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए राज्य सरकार और विद्युत निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें रखीं।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
