राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन: बैंक खाता और वार्षिक सत्यापन अपडेट कराएं
डीग में पेंशनधारक राजस्थान ग्रामीण बैंक का नया खाता और IFSC कोड जनाधार में अपडेट कराएं तथा वर्ष 2026 का बायोमैट्रिक सत्यापन पूर्ण करें।
डीग, 3 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत समस्त पेंशनधारकों को सूचित किया जाता है।
बैंक खाता एवं IFSC कोड अपडेट संबंधी निर्देश
- जिन पेंशनधारकों का बैंक खाता पहले बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में था, जो कि अब राजस्थान ग्रामीण बैंक हो गया है।
- वें पेंशनर अपना राजस्थान ग्रामीण बैंक का नया बैंक खाता व IFSC कोड ई-मित्र के माध्यम से जनाधार कार्ड में अपडेट करावें।
- इसके पश्चात पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारियों (SDO/BDO) के कार्यालय में जाकर पेंशन पोर्टल पर अपना बैंक खाता व IFSC कोड शीघ्र अपडेट करावें।
"जिससे उन्हें प्रतिमाह पेंशन मिलती रहे।"
वार्षिक सत्यापन की अनिवार्यता
इसी प्रकार जिन पेंशनधारकों ने अपना वर्ष 2026 का वार्षिक सत्यापन नहीं कराया है, वह भी शीघ्र ई-मित्र के माध्यम से अपना बायोमैट्रिक सत्यापन करा लेवें।
पेंशनधारक अपना नया बैंक खाता व IFSC कोड पेंशन पोर्टल पर शीघ्र अपडेट करावें जिससे उन्हें प्रतिमाह पेंशन मिलती रहे।
जिन पेंशनधारकों ने वर्ष 2026 का वार्षिक सत्यापन नहीं कराया है, वह शीघ्र ई-मित्र के माध्यम से अपना बायोमैट्रिक सत्यापन करा लेवें।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
