बयाना में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का अवकाश कटौती के खिलाफ प्रदर्शन
बयाना में शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर रामगंज मंडी में रैली की दी चेतावनी।

बयाना। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा बयाना के पदाधिकारियों ने बदनसिंह मीना प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री व ब्लॉक अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन और प्रमुख मांगें
शिक्षकों ने 10 ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती, संस्था प्रधान के अधिकार वाली एक छुट्टी कटौती एवं गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने आदि समस्याओं को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। 7 तारीख में काली पट्टी बांध कर प्रदेश भर में लाखों शिक्षकों ने विरोध दर्ज किया। यह प्रदर्शन शिक्षकों के अधिकारों के हनन के विरुद्ध एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
आगामी रणनीति और चेतावनी
यदि विभाग ने अपने इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो 20 अप्रेल को प्रदेश भर में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध किया जाएगा। संघ की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि फिर भी मांगें नहीं मानी तो शिक्षक संघ सियाराम के बैनर तले 18 मई को शिक्षा मंत्री की विधानसभा रामगंज मंडी में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी
इस मौके पर प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बदनसिंह मीना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोक उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा, मंत्री डिगंबर सिहं, हरपाल ठाकुर, प्रवक्ता छोटेलाल आदि दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

Devisingh Prajapat, Bharatpur
नाम: देवीसिंह प्रजापत
कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)
अनुभव: 15 वर्ष
बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)
परिचय
देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)
देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।
शैक्षणिक योग्यता
देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
