राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर, जिला शाखा भरतपुर की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को अंबेडकर भवन, मिनी सचिवालय के सामने, भरतपुर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और नई जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें शिक्षकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

बैठक के दौरान गठित चुनाव समिति के सदस्यों मुकेश सिंह (प्रधानाचार्य), श्यामसिंह सागर (प्रधानाचार्य) एवं ताराचंद अरविंद (प्रधानाचार्य) ने पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। मंच संचालन का दायित्व विमल सिंह (प्रधानाचार्य) ने निभाया, जबकि बैठक की अध्यक्षता राजकुमार पप्पा द्वारा की गई।

सर्वसम्मति से हुए निर्णय में महेंद्र सिंह बाबैन को जिला अध्यक्ष, सुभाष सिंह को जिला महामंत्री, बलराम मादौरिया को जिला सभाध्यक्ष तथा आशीष मौर्य को जिला कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों के चयन के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखा गया।

इस अवसर पर विजय सिंह, शिवचरण मधुकर, साधुराम, भूदेव मथुरिया, रामहंश खोलिया, सुपनलाल सुकेती, मानसिंह, हेमंत (प्रधानाचार्य), लक्ष्मण सिंह, मोहनलाल रछोइया, ओमप्रकाश शेखर, राजेन्द्र (प्रधानाचार्य), मंगतीराम (सरपंच), मुकेश कुमार पिप्पल सहित जिले भर से आए ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक महामंत्री एवं सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, शिक्षक हितों की रक्षा करने तथा लंबित समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। बैठक का समापन संगठनात्मक एकता और भविष्य की दिशा को मजबूत करने के संदेश के साथ हुआ।

Mukesh Kumar, Bharatpur

Mukesh Kumar, Bharatpur

मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।

Next Story