प्रदमोहन लवानिया जयपुर में विप्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित
जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण सम्मान समारोह में नर्सिंग और समाज सेवा के लिए प्रदमोहन लवानिया को सम्मानित किया गया।

जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह के दौरान प्रदमोहन लवानिया को विप्र रत्न पुरस्कार प्रदान करते अतिथि और सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी।
भुसावर। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव सलैमपुर खुर्द निवासी प्रदमोहन लवानिया पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा को ‘विप्र रत्न पुरस्कार’ से नवाजा गया, जिससे समस्त ग्रामवासी सहित उपखण्ड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के समापन अवसर पर जयपुर में सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी), झालाना डूंगरी में प्रातः 10 बजे से प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 70 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंदाचार्य, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुरेश मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिकों और सैकड़ों विप्र बन्धुओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के तहत कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में सलैमपुर खुर्द निवासी प्रदमोहन लवानिया पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा को नर्सिंग में उत्कृष्ट कार्य एवं समाज सेवा के लिए ‘विप्र रत्न पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान न केवल प्रदमोहन लवानिया की सेवाओं की औपचारिक सराहना है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना है, जिससे समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने की भावना को बल मिला है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
