पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का भुसावर में होगा भव्य सम्मान समारोह
101 वर्षीय समाजवादी विचारक और पूर्व विधायक पंडित रामकिशन के राजनीतिक व सामाजिक योगदान के उपलक्ष्य में सर्व समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

भुसावर में 17 मई को सर्व समाज की ओर से 101 वर्षीय पूर्व सांसद और समाजवादी विचारक पंडित रामकिशन का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। शतायू होने पर देश के विभिन्न राज्यों में लगातार स्वागत और सम्मान प्राप्त कर रहे पंडित रामकिशन के सम्मान में अब भुसावर कस्बा भी साक्षी बनेगा।
किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने बताया कि पंडित रामकिशन वर्ष 1962 से 1972 तक वैर विधानसभा क्षेत्र से लगातार सोशलिस्ट पार्टी के विधायक रहे। इसके साथ ही उन्होंने भरतपुर जिले में लगातार 14 वर्षों तक जिला प्रमुख के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। उनका गांव-गांव तक सीधा संपर्क और लोगों से जमीनी जुड़ाव हमेशा उनकी पहचान रहा है।
उन्होंने बताया कि 17 मई को भुसावर कस्बे की राजा मंडी स्थित गुर्जर धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से सम्मान समारोह शुरू होगा। कार्यक्रम में कस्बे और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में सर्वसमाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों और वर्गों की ओर से भी पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का सम्मान किया जाएगा।
समारोह को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान कई वक्ता पूर्व सांसद और समाजवादी विचारक पंडित रामकिशन के संघर्षमयी जीवन, राजनीतिक योगदान और सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त करेंगे। भुसावर में आयोजित यह सम्मान समारोह क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक चेतना से जुड़े एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
