डीग, 13 नवंबर। भाजपा नेता लखपत गुर्जर के ग्राम दिदावली स्थित निवास पर जनूथर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल ने की, जबकि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लखपत गुर्जर ने कार्यक्रम का संचालन किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर एजेंट नियुक्ति, एवं चुनाव आयोग से संबंधित एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया गया। नेताओं ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं निर्वाचन आयोग की गतिविधियों में पूर्ण सहयोग देना चाहिए।

इस अवसर पर यह भी तय किया गया कि आगामी शनिवार को गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के जडखोर धाम में आयोजित होने वाले भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा, महामंत्री चन्द्रभान सुहेरा, महिपाल परमदरा, महामंत्री मोहन सिंह, सरपंच सन्तराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्यक्रमों की सफलता हेतु सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story