डीग, 13 दिसंबर। राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान के तहत डीग में प्रचार रथ पहुंचा और आमजन को सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यह अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सरकार के विकास कार्यों की व्यापक जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत अऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रचार रथ के माध्यम से डिजिटल स्क्रीन पर प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां प्रदर्शित की गईं। इस अवसर पर पंचायत समिति सहायक विकास अधिकारी राजेंद्र शर्मा, सदर थानाधिकारी विजय सिंह मीणा, ग्राम अधिकारी संजीव कुमार, प्रशासक इंद्रपाल, पूर्व सरपंच बालमुकंद शर्मा, पेंशन विभाग शाखा डीग के जिला संगठन मंत्री चंद्रभान शर्मा, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और चिकित्सा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनीता राघव ने बताया कि प्रचार रथ के माध्यम से ग्राम पंचायत अऊ, बदनगढ़, कोरेर और कासौट में लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। प्रशासक इंद्रपाल ने कहा कि अऊ में प्रचार रथ के पहुंचने और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुँचाने पर खुशी है, लेकिन नए जिला डीग में रिंग रोड और जिला अस्पताल सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य अभी धरातल पर उतरना शेष हैं, जिन्हें शीघ्र साकार करने की उम्मीद मुख्यमंत्री से है।

जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने एक दिन पूर्व डीग दौरे पर सिंह पोल गेट, डीग स्थित जल महल सेवहरी में झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया था। इस पहल से सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में मदद मिली है और जनता को प्रदेश में हुए विकास कार्यों की वास्तविक जानकारी प्राप्त हुई।

इस प्रकार प्रचार रथ अभियान ने स्थानीय लोगों को सरकार के प्रयासों और विकास योजनाओं से सीधे जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित किया है, जिससे जन जागरूकता और स्थानीय प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने में मदद मिली है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story