भुसावर- भुसावर थाना क्षेत्र में सहायक उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके ओमप्रकाश फौजदार के सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पदोन्नति के बाद उनके भुसावर आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

फूलमालाओं और साफे के साथ ग्रामीणों ने जताया सम्मान

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजसेविओं और युवाओं ने फूलमालाएं पहनाकर तथा साफा बांधकर उनका सम्मान किया। स्वागत कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने उन्हें पदोन्नति की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह के दौरान विभिन्न गांवों से आए हुए लोग, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं पत्रकारगण, पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ईमानदारी और सरल स्वभाव से बनाई क्षेत्र में विशिष्ट पहचान

व्यापार मंडल भुसावर के अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने बताया कि "ओमप्रकाश फौजदार करीब दो वर्ष तक भुसावर थाने में कार्यरत रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव से क्षेत्र की जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उनके व्यवहार और कार्यशैली के कारण वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे।" सभी ने उन्हें पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली से पुलिस विभाग का मान-सम्मान और बढ़ेगा।

समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर डॉ आदित्य शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषि शर्मा, राजेश शर्मा कटरा वाले, शिक्षा विद गौरीशंकर शर्मा, हिमांशु पंडित, संजय सुहारी, आनन्द पंडित सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story