बयाना। कोतवाली बयाना में नवनियुक्त थाना प्रभारी रामगिलास गुर्जर ने पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर हालात की बारीकी से समीक्षा की। जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और मजबूत कानून-व्यवस्था व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

थाना प्रभारी गुर्जर ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि आम जनता को सुरक्षित माहौल और त्वरित पुलिस सहयोग का भरोसा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि थाने में आने वाला प्रत्येक नागरिक सम्मान और संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा तथा उसकी समस्या के समाधान के लिए पूर्ण प्रयास किए जाएंगे।

क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए गांधी चौक और पंचायत समिति क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाएगी, जिससे रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके।

थाना प्रभारी की इस सक्रियता और सकारात्मक पहल ने क्षेत्रवासियों में सुरक्षा और विश्वास की नई उम्मीद जगाई है। उनके कार्यभार संभालते ही लोगों में यह भरोसा बढ़ा है कि अब क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत और व्यवस्थित होगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story