महाविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में नीरज और करिश्मा ने पाया प्रथम स्थान
भरतपुर में महारानी श्री जया राजकीय महाविद्यालय में आयोजित महाविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में नीरज और करिश्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 'विकसित भारत 2047' और 'आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी' विषयों पर उत्कृष्ट लेखन प्रस्तुत किया।

भरतपुर स्थित महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के आदेश एवं दिशा निर्देशानुसार महाविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्यिक और सांस्कृतिक रुचि को बढ़ावा देना और उन्हें लेखन के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना था।
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के संयोजक प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 'विकसित भारत 2047' विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बी.कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर की करिश्मा मीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की आंचल शर्मा को द्वितीय स्थान और एम.ए. पूर्वार्द्ध हिन्दी के छात्र आकाश फौजदार को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
इसी प्रकार 'आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी' विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर के नीरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की रचना गुर्जर को द्वितीय स्थान और एम.एससी. भौतिक शास्त्र के सुमित शर्मा को तृतीय स्थान मिला।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू तंवर ने बताया कि इस निबंध प्रतियोगिता के लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने महाविद्यालय को जिला और संभाग स्तर पर नोडल महाविद्यालय बनाया है। महाविद्यालय स्तर पर चयनित निबंध जिले स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संभाग स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, इसके बाद संभाग स्तर के विजेता राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 21,000 रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, द्वितीय स्थान पर 11,000 रुपये और तृतीय स्थान पर 5,100 रुपये नकद के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा, 18 सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को 1,000 रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी महाविद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के समन्वयन एवं आयोजन में डॉ. राजेश्वरी मीना, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. शकुन्तला मीना, डॉ. बाल कृष्ण शर्मा, डॉ. पुजारी ठाकुर सिंह, डॉ. देशमुख सिंह, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. महेन्द्र सिंह लोधा, डॉ. वर्षा डागुर, डॉ. योगेश कुमारी मधुकर एवं डॉ. ममता सिंघल सहित अन्य सदस्यगण सक्रिय रूप से कार्यरत रहे।
इस प्रतियोगिता ने न केवल छात्रों में लेखन और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाई, बल्कि उन्हें जिले, संभाग और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान किया। यह आयोजन छात्रों की शैक्षणिक और साहित्यिक क्षमताओं के विकास में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।
- भरतपुर महाविद्यालय निबंध प्रतियोगिताMaharani Shree Jaya College Essay Competitionनीरज प्रथम स्थानकरिश्मा मीनाविकसित भारत 2047आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशीB.Sc निबंध विजेताB.Com निबंध प्रतियोगिताEssay Competition RajasthanCollege Level Essay Competition Bharatpurराजस्थान कॉलेज शिक्षाJaipur Directorate of College Educationआंचल शर्माआकाश फौजदाररचना गुर्जरSumit Sharmaसाहित्यिक प्रतियोगिता भारत

Mukesh Kumar, Bharatpur
मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।
