सड़क निर्माण और जनसुनवाई

लंबे समय से ग्रामीण इन सड़कों की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण से अब स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान विधायक ने मौके पर ही जनसुनवाई भी की और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने कहा कि:

"विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।"

धार्मिक सौहार्द और भव्य स्वागत

कार्यक्रम के दौरान विधायक नौक्षम चौधरी ने स्थानीय गुरुद्वारा में मथा टेककर आशीर्वाद लिया तथा मंदिर में हाथ जोड़कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सरपंच व ग्रामीणों ने विधायक का पगड़ी और चांदी का मुकुट पहनाकर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।


महत्वपूर्ण घोषणाएं

विधायक ने कार्यक्रम में निम्नलिखित विकास कार्यों की घोषणा करी:

  • कब्रिस्तान और श्मशान घाट की चारदिवारी।
  • टीन सेट का निर्माण।
  • स्कूल के दो कमरों का निर्माण।

उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक

ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि क्षेत्र में इसी प्रकार विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे और मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। इस अवसर पर निम्नलिखित लोग मौजूद रहे:

  • कालू सरपंच बावनवाड़ी
  • पहाड़ी प्रधान प्रतिनिधि मुबीन भोरी
  • विजय जैन पहाड़ी
  • आसू सरपंच, भरती सरपंच, विक्की सरपंच पहाड़ी
  • राजमल सरपंच छपरा, ईसा सरपंच, वकील सम्मून सरपंच
  • अन्य ग्रामीण और बीजेपी कार्यकर्ता
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story