वैर। न्यायपालिका में शीघ्र और सुलभ न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत वार्षिक राष्ट्रीय लोक अदालत 21 दिसंबर 2025 को वैर न्यायालय परिसर में आयोजित की जा रही है। इस विशेष अवसर का उद्देश्य राजीनामा योग्य सभी लंबित प्रकरणों का अधिकतम निस्तारण सुनिश्चित करना है।

तालुका विधिक सेवा समिति, वैर के सचिव कन्नू जैन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं प्रकरणों के समय पर निपटान के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं तालुका विधिक सेवा समिति, वैर के अध्यक्ष श्री मोहित द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एम.ए.सी.टी., बैंकिंग सेक्टर, ऋण वसूली, पारिवारिक मुकदमे, प्री-लिटिगेशन और अन्य सभी प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विशेष चर्चा की गई।

अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रक्रिया और महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह व्यवस्था पक्षकारों को आपसी समझौते, सामंजस्य और सद्भाव के माध्यम से न्याय दिलाने में सहायक है। इससे न केवल मुकदमे जल्दी समाप्त होंगे बल्कि पक्षकारों पर अतिरिक्त खर्च या परेशानी भी नहीं आएगी।

इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष विकास शर्मा, गोपाल राम शर्मा, हरीश भारद्वाज, ओम प्रकाश व्यास, प्रीतम चंद कटारा, पूरनचंद धाकड़, अरुण कुमार मुद्गल, भारत भूषण बंसल, कृष्ण वीर गुर्जर, सत्येंद्र गुप्ता, रमेश चंद सोगरवाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से स्थानीय न्यायपालिका में न केवल न्याय प्रक्रिया की गति बढ़ेगी, बल्कि आम नागरिकों के लिए न्याय सुलभ, पारदर्शी और लागत प्रभावी होगा। यह पहल वैर क्षेत्र में न्याय की पहुंच को और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story