वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 को न्यायालय परिसर वैर में आयोजित की जाएगी। तालुका विधिक सेवा समिति वैर के सचिव कन्नू जैन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं तालुका विधिक सेवा समिति, वैर के अध्यक्ष श्री मोहित द्विवेदी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में लंबित प्रकरणों यथा एम.ए.सी.टी., बैंकिंग सेक्टर, ऋण वसूली, पारिवारिक मुकदमे, प्री-लिटिगेशन एवं अन्य सभी प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व बताते हुए कहा गया कि इस माध्यम से सस्ता, सुलभ एवं शीघ्र न्याय उपलब्ध कराया जा सकता है।

अध्यक्ष श्री मोहित द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों के बीच आपसी सामंजस्य, सद्भाव और समझाइश के माध्यम से अधिक से अधिक पारिवारिक मुकदमों एवं अन्य प्रकरणों का त्वरित निस्तारण संभव है। इससे पक्षकारों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलती है और न्यायिक प्रक्रिया पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचता है।

बैठक में बार संघ अध्यक्ष विकास शर्मा, ओम प्रकाश व्यास, देवेंद्र शरण पाठक, पूरनचंद धाकड़, अरुण कुमार मुद्गल, कृष्ण वीर गुर्जर, रमेश चंद सोगरवाल, हमेंद्र धाकड़, मदन मोहन पुष्प, गुट्यारी सिंह, कुलदीप शर्मा, अशोक सैनी सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिकतम प्रकरणों का राजीनामा के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story