वैर में नशा जागरूकता कार्यक्रम, न्यायाधीश आशुतोष सिंह आढा ने दिलाया संकल्प
वैर में आयोजित नशा जागरूकता कार्यक्रम में न्यायाधीश आशुतोष सिंह आढा ने बच्चों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।

अग्रवाल बाल निकेतन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह आढा उपस्थित बच्चों और स्टाफ को संबोधित करते हुए।
तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला सेशन न्यायाधीश श्री आशुतोष सिंह आढा द्वारा अग्रवाल बाल निकेतन पब्लिक स्कूल में ‘नशा: नाश का द्वार है’ एवं कई सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव श्री कन्नू जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रीमान अध्यक्ष महोदय ने विद्यालय में उपस्थित समस्त स्टाफ सदस्यों एवं बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा एक बुरी लत है, जिसका सेवन नहीं करना चाहिए। चाहे वह बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, शराब, गांजा, अफीम जैसी वस्तुओं का नशा हो या फिर आजकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नशे के संबंध में किए जा रहे भ्रामक प्रचार-प्रसार से जुड़ी गतिविधियां हों, इनसे बचना आवश्यक है।
उन्होंने बच्चों को नशे जैसी बुरी लत को संकल्प के साथ छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित सभी सदस्यों को बताया गया कि नशा करने से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को हानि होती है। नशे की बुरी आदत लगने से हमारा भविष्य प्रभावित हो जाता है।
श्रीमान अध्यक्ष महोदय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संकल्प दिलाया कि “नशे को ना कहो एवं सुरक्षित जीवन को हां कहो”, जिससे हमारा भविष्य और स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
