अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार पांडेय को मिलेगा बेरी गौरव अवार्ड, जयपुर में होगा समारोह
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा न्यायमूर्ति भगवती प्रसाद बेरी की 113वीं जयंती पर भुसावर के अधिवक्ता को न्यायिक और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

जयपुर के साइंस पार्क ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले समारोह में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार पांडेय को बेरी गौरव अवार्ड से विभूषित किया जाएगा।
25 राष्ट्रों के राष्ट्रध्वजों के सानिध्य में भुसावर के अधिवक्ता इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडेय एडवोकेट "बेरी गौरव अवार्ड" से सम्मानित होंगे। राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री भगवती प्रसाद बेरी की 113वीं जयन्ति के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के तत्वावधान में इस गौरवपूर्ण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का विवरण और स्थान
- दिनांक: 22-फरवरी-2026
- समय: प्रातः 10:30 बजे
- स्थान: जयपुर विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी कार्यालय भवन शास्त्रीनगर के सांईस पार्क आडीटोरियम
चयन का आधार और व्यक्तित्व
इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडेय एडवोकेट, जो स्व. श्री शिवदत्त पांडेय थानेदार मेमोरियल भुसावर के संयोजक भी हैं, वर्तमान में मुन्सिफ न्यायालय भुसावर में अपनी प्रेक्टिस कर रहे हैं। बेरी गौरव अवार्ड के लिये श्री पांडेय का चयन अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की चयन समिति द्वारा समस्त राजस्थान के अधिवक्ताओ में से 51 अधिवक्ताओं का उनके द्वारा न्यायिक, सामाजिक शैक्षणिक और राष्ट्रहित में किये गये कार्यों में उल्लेखनीय योगदान का अवलोकन करने पर किया गया है।
अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के उद्देश्य
अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डाॅ कुलदीप शर्मा एडवोकेट ईस्ट वेस्ट ला फर्म नेपाल ने बताया कि यह मंच 25 वर्षों से अनवरत कार्यरत है।
"माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री भगवती प्रसाद बेरी इस मंच के संस्थापक हैं इन्होने नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायाधीश श्री परमानन्द झा तथा इनके मुख्य सलाहकार विश्वरत्न स्व. महावीर प्रसाद टोरडी के साथ मिलकर भारत की शक्ति, भारत की प्रतिष्ठा, भारत के पंचशील सिद्धान्त, भारत-नेपाल की वैदिक एवं सांस्कृतिक समन्वय का पुर्नउत्थान करना, आयोध्या में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय स्थापित हो, भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, वसुधैव कुटुम्बकम, विश्व बन्धुत्व एकामेह इत्यादि उद्देश्य को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की स्थापना की थी।"
विश्व स्तर पर मंच की पहचान
यह मंच अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अनवरत कार्यरत है और विश्व के 25 राष्ट्रों व संयुक्त राष्ट्र संघ ने मंच के उद्देश्यों के नैतिक समर्थन में अपने अपने ध्वज इस मंच को प्रदान किये हैं। इस प्रकार से यह मंच विश्व में अपने आप में अनूठा संगठन है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
