✕
संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया करेंगी डीग का प्रशासनिक निरीक्षण
By Pooran Prakash Bansal, DeegPublished on
संभागीय आयुक्त गुरुवार को डीग में एस.आई.आर. के तहत कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करेंगी और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

x
भरतपुर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया डीग जिला मुख्यालय पर विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने हेतु उच्च-स्तरीय बैठक लेंगी।
डीग, 4 फरवरी। भरतपुर संभाग की संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया गुरुवार, 5 फरवरी को जिला डीग के आधिकारिक भ्रमण पर रहेंगी।
भ्रमण का मुख्य उद्देश्य इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य एस.आई.आर. के अंतर्गत कार्यप्रणाली का निरीक्षण और मूल्यांकन करना है। समीक्षा बैठक एवं प्रशासनिक निर्देश निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संभागीय आयुक्त महोदया अपराह्न 03:00 बजे जिला मुख्यालय पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगी।"इस बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
