9 सितंबर को होने जा रहे नगर निकाय चुनावों में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान खाद्य आपूर्ति विभाग के आदेश पर सोमवार को भुसावर उपखंड मुख्यालय पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में रसद विभाग से जुड़े राशन विक्रेताओं और व्यवसायिक संगठनों से जुड़े लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

जिला रसद अधिकारी गजेन्द्र शर्मा और राशन विक्रेता संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में प्रथम चरण में 9 सितंबर को होने जा रहे नगर निकाय चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं जिला कलेक्टर के आदेश पर प्रवर्तन निरीक्षक सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में कस्बा भुसावर में नगर पालिका के वार्ड पार्षद के चुनाव में 9 सितंबर को अधिक से अधिक मतदान को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका भुसावर मुख्यालय की गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप और व्यवसायिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को मतदान के समय मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान नगर पालिका इलाके में जन जागरूकता को लेकर शपथ भी दिलाई गई।

स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से रसद विभाग से जुड़े लोगों और व्यवसायिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को मतदान के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। 9 सितंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भुसावर में आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे स्वीप अभियान का हिस्सा रहा।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story