भुसावर। बोलखेड़ा में सात दिवसीय 1008 जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव संपन्न होने के पश्चात, वापस सिंगोली (मध्य प्रदेश) की ओर लौट रहे मुनि 108 प्रणम्यसागर जी महाराज मुनिसंघ के साथ कस्बा भुसावर के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुँचे। यहाँ विराजमान मुनि युधिष्ठिर सागर महाराज के पावन सानिध्य में मुनिसंघ का मंगल विहार संपन्न किया गया। इस विशेष दिन सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए जो देर रात तक निरंतर जारी रहे। इस पावन मौके पर "जियो और जीने दो", "जय जिनेन्द्र" और "अहिंसा परमो धर्म" आदि नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया।

मुनिसंघ का महावीरजी की ओर प्रस्थान

आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवास पूर्ण करने के बाद मुनि संघ में शामिल जैन संतों व साध्वियों का बुधवार को भुसावर से श्री महावीरजी के लिए मंगल विहार हुआ। मुनि संघ बुधवार अल सुबह ही आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने आदिनाथ प्रभु की विशाल प्रतिमा का दर्शन और वंदन किया। इस मुनिसंघ में मुनि प्रणम्यसागर जी महाराज के साथ ऐलक अनुनयसागर, ऐलक अनुरूपसागर, ऐलक अनुगमसागर, ऐलक अनुसंग सागर एवं ऐलक अनुकर्षसागर शामिल हैं। यह मुनिसंघ महावीरजी होते हुए सिंगोली, नीमच (मध्य प्रदेश) पहुँचेगा।

मुनि श्री का मार्मिक प्रवचन: मन के काले लोगों से रहें सावधान

दिगम्बर जैन मुनि संत प्रणम्यसागर महाराज ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि "तन के उजले एवं मन के काले लोग बेहद खतरनाक होते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।" मुनिश्री ने आगे सचेत करते हुए कहा कि "लोग दिखते कुछ और हैं और होते कुछ और हैं। ऐसे लोग घर, परिवार, समाज और देश के लिए खतरा होते हैं।" उन्होंने जीवन का सार बताते हुए कहा कि "तन का काला चलेगा, लेकिन मन के काले को कभी भी अहमियत नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।" मुनिश्री ने जोर देकर कहा कि ऐसे लोगों से सदैव सावधान रहें।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ और सक्रिय भागीदारी

इस मंगल विहार और विदाई कार्यक्रम में स्थानीय जैन समाज के विमल जैन, खेम चंद जैन, राजेश जैन, अंजू जैन, उषा जैन, रीना, सीमा, लवली, शेखर, मोनू, जितेंद्र, उत्कर्ष एवं राकेश सहित भारी संख्या में स्थानीय व निकटवर्ती जिलों के जैन श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी भक्तों ने नम आंखों और श्रद्धापूर्ण भाव से मुनिसंघ को विदाई दी।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story