भुसावर उपखंड के गांव हिंगोटा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना के अन्तर्गत छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की 10 बेटियां लाभांवित हुईं और साइकिलें मिलने पर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

प्रधानाचार्य रोशन लाल पहाड़िया ने बताया कि मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना के अन्तर्गत विद्यालय में साइ‌किलें वितरित की गई। उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल की दूरी के कारण पढाई छोडने वाली छात्राओं को सहायता देना है और शिक्षा को बढ़ावा देना है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की ड्रॉप आउट दर को कम करना और उन्हें उच्च शिक्षा तक पहुँचने में सहायता करना है। साइकिलें मिलने से छात्राओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है।

इस दौरान अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि साइकिलें मिलने से बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा दोनों बेहतर हो रही है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे बेटियों को उच्च शिक्षा तक पहुँचने का मार्ग और अधिक सुगम बनने की उम्मीद है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story