मोरोली-ध्वजा मोरोली सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
वैर विधानसभा क्षेत्र के मोरोली से ध्वजा मोरोली तक सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। विधायक के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जानिए पूरी खबर।

तस्वीर में बैयाना के वैर विधानसभा क्षेत्र के मोरोली में सड़क निर्माण की मांग को लेकर हाथ उठाकर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण नजर आ रहे हैं।
बयाना। वैर विधानसभा क्षेत्र के मोरोली से ध्वजा मोरोली तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय विधायक बहादुर सिंह कोली के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और जल्द कार्य शुरू नहीं नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि मोरोली स्थित श्री टोंटा बाबा मंदिर से ध्वजा मोरोली तक का मार्ग पूरी तरह कच्चा और जर्जर है। बारिश के दिनों में सड़क कीचड़ से भर जाती है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान सड़क निर्माण के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लंबे समय से बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शीघ्र सड़क का डामरीकरण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो क्षेत्र के लोग धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान रामराज गुर्जर, पुष्पेंद्र गुर्जर, राजकुमार तंवर, भाग सिंह, अतर सिंह, विक्रम गुर्जर, लज्जा, नरेश, मुकुट, महेश, राजवीर, पातीराम, गोपाल गुर्जर, तेजसिंह सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Devisingh Prajapat, Bharatpur
नाम: देवीसिंह प्रजापत
कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)
अनुभव: 15 वर्ष
बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)
परिचय
देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)
देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।
शैक्षणिक योग्यता
देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
