कुम्हेर में विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने किए विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
कुम्हेर में भाजपा विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण और कुम्हेर-नदबई मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स का शिलान्यास किया। यह विकास कार्य क्षेत्र के नागरिकों और यात्रियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि का महत्वपूर्ण कदम है।

डीग, 13 दिसंबर – कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र के कुम्हेर उपखंड में शनिवार को भाजपा विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण और शिलान्यास किया। विधायक के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला, दुपट्टा और गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छ भारत मिशन शहरी क्षेत्र के अंतर्गत निर्मित सामुदायिक शौचालय के लोकार्पण से हुई। 31 लाख रुपए की लागत से तैयार इस परियोजना का फीता काटकर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने इसे जनता के लिए समर्पित किया। इसके पश्चात, कुम्हेर थाने से नदबई मोड़ तिराहे तक लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की स्वीकृत राशि से दोनों इंटरलॉकिंग टाइल्स के खरंजा निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर पूजार्चना और मंत्रोच्चार के साथ कार्य की आधारशिला रखी गई।
इस दौरान नगरपालिका अधिशासी अधिकारी देवेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगदीश अजान, विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी मोहन रारह, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जनता को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण और बस स्टैंड पर सामुदायिक शौचालय के निर्माण से स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और राहगीरों को सुविधा होगी।
इस अवसर ने कुम्हेर में जनसुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में स्थानीय जनता का विश्वास और उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
- कुम्हेर विकास कार्यडॉ. शैलेश सिंहकुम्हेर भाजपा विधायकस्वच्छ भारत मिशन कुम्हेरकुम्हेर सामुदायिक शौचालयकुम्हेर इंटरलॉकिंग टाइल्सकुम्हेर बस स्टैंडकुम्हेर नागरिक सुविधाKumher Development WorksDr. Shailesh SinghBJP MLA KumherSwachh Bharat Mission KumherKumher Community ToiletKumher Interlocking TilesKumher Bus StandPublic Facilities Kumher

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
