डीग, 24 दिसंबर। बालिका उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर डीग द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई सरस्वती संस्कार केंद्र, नई सड़क हनुमान मोहल्ला में बुधवार को सप्तसती संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में पारिवारिक संस्कार, सामाजिक समन्वय और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को सशक्त करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता काबूली देवी ने की। मुख्य वक्ता बबीता पालीवाल ने कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण विषय पर विचार रखते हुए कहा कि परिवार में प्रेम, संस्कार और आपसी समन्वय ही सशक्त समाज की आधारशिला है। उन्होंने ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ को भारतीय जीवन दर्शन की आत्मा बताते हुए इसे व्यवहार में उतारने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रामवती शर्मा ने नारी को परिवार की धुरी बताते हुए जल संरक्षण और पौधारोपण को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि महिला चेतना ही समाज को सतत विकास की दिशा में आगे ले जा सकती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सन्नो देवी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार और उत्तर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की प्रस्तावना सुश्री श्रीदत्त शर्मा ने रखी, जबकि संचालन आचार्या दीप्ति द्वारा किया गया।

कीर्ति, आशा शर्मा, अनीता, लक्ष्मी और नीलम ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। अंत में श्रीमती सुषमा शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने पारिवारिक मूल्यों, नारी सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story