डीग 29 जनवरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खोह जनूथर द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कस्बा जनूथर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर धर्मशाला पर एक चौपाल आयोजित की गई।


प्रमुख उपस्थिति एवं अध्यक्षता

  • मुख्य अतिथि: जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव चौधरी
  • अध्यक्षता: खोह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा

मुख्य वक्ताओं के संबोधन

जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा:

“पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने विचार किया कि देश के आम आदमी को कैसे रोजगार मिले इस बात को लेकर मनरेगा जैसी रोजगार गारंटी योजना बनाई जिससे आम आदमी को रोजगार मिला और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में यह योजना वरदान साबित हुई।”

खोह ब्लाक अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा नाहरोली ने कहा:

“यह मनरेगा योजना किसानों को मील का पत्थर साबित हुई। कोराना काल में यह योजना वरदान साबित हुई और इसके माध्यम से ग्रामीण अर्थ व्यवस्था मजबूत हुई।”

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी द्वारा बनाई गई मनरेगा योजना ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में वरदान और किसानों के लिए मील का पत्थर साबित हुई।


उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

इस अवसर पर निम्नलिखित सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे:

  • एसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीराम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशोक कुमार
  • ब्लॉक अध्यक्ष सुगड़ सिंह, जिला महासचिव नंदकिशोर फौजदार, पार्षद शिवा गजिया, प्रदेश सचिव सुरेश शर्मा
  • मण्डल अध्यक्ष बच्चू जाटव, प्रताप नौगांव, बनेसिंह जाटव, गिर्राज प्रसाद सैनी, गोपाल चौधरी, करण सिंह
  • रामसिंह जाटव, मोहन सिंह, गोविंद पेंटर, महेंद्र सिंह, आजाद पहलवान, ब्लाक उपाध्यक्ष महेश पटेल, राजेश मीणा, पिंटू सिंह, हरि सिंह नेता

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story