राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भुसावर तहसील इकाई के खंड कार्यवाह एवं छो़करवाड़ा निवासी मनीष अग्रवाल का चयन नागपुर में आयोजित होने जा रहे संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष प्रशिक्षण के लिए किया गया है। विशेष बात यह है कि भरतपुर जिले से इस प्रशिक्षण के लिए मनीष अग्रवाल एकमात्र चयनित स्वयंसेवक हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग से लेकर एक माह तक चलने वाले संघ शिक्षा वर्ग सहित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संघ मुख्यालय नागपुर में आयोजित तृतीय वर्ष प्रशिक्षण को संघ का महत्वपूर्ण एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण माना जाता है। इसके लिए देशभर से कर्मठ, निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन कार्य, अनुशासन, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर किया जाता है।

मनीष अग्रवाल के चयन को भुसावर क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पूर्व भुसावर खंड के वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने उनका तिलकार्चन कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मनीष अग्रवाल के परिवारजन, इष्टमित्र एवं संघ के स्वयंसेवक अशोक कुमार, राकेश सिंघल, प्रवोद सोनी, मनीष कुमार और हेमन्त मित्तल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मनीष अग्रवाल का यह चयन संघ संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता का महत्वपूर्ण प्रमाण माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story