भुसावर में महाशिवरात्रि पर महाकाल स्वरूप की फूल बंगला झांकी सजाई गई
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर दस शुभ योगों के बीच शिवालयों में जलाभिषेक हुआ और ब्राह्मण धर्मशाला में दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया।

भुसावर की ब्राह्मण धर्मशाला में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का महाकाल रूप में श्रृंगार किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दीपदान कर आरती में भाग लिया।
महाकाल की फूल बंगला झांकी ने मोहा शिव भक्तों का मन
दस शुभ योग और चार प्रहर में हुई शिव की अराधना
शुभ संयोग और पर्व का महत्व
भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धालुओं और सनातन धर्मप्रेमियों द्वारा मनाया गया। यह पर्व दस अद्भुत योग में और शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि और चार प्रमुख राजयोग में विधी विधान पूर्वक अपनी श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव से आयोजित हुआ। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए आस्था और विश्वास के साथ भगवान शिव और माता पार्वती जी के विवाह की स्मृति में श्रद्वालु, सनातन धर्मप्रेमियों द्वारा व्रत रखकर जलभिषेक करते हुए उत्साह पूर्वक मनाया गया।
शिवालयों में उमड़ी भीड़ और प्रार्थना
कस्बे के विभिन्न मन्दिरों एवं शिवालयों में प्रातः से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और देर रात्रि तक पूजा अर्चना का दौर चला। प्रमुख आयोजन स्थल निम्न रहे:
- कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर
- हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर
- बडवाले शिम्भू हनुमानजी मन्दिर
- बनखंडी वाले हनुमान जी मन्दिर
- भगत राज वाले हनुमान जी मन्दिर
- अथाई वाले हनुमानजी मन्दिर
- पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर
श्रद्धालुओं ने भगवान से परिवार में सुख-शांति समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई।
ब्राह्मण धर्मशाला में अलौकिक आयोजन
वहीं दूसरी ओर कस्बे की बरपाड़ा कॉलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पर शिव हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में रविवार देर सांयकाल श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। भगवान शिव की प्रतिमा का अलौकिक मनमोहक श्रृंगार महाकाल के स्वरूप में झांकी सजाते हुए फूल बंगला झांकी ने सैकड़ों श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
दीपदान महोत्सव और महाआरती
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण निम्नलिखित रहे:
- दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी श्रद्धा अनुसार दीपदान किया।
- ढोलक, झांझ, मजीरा एवं घन्टे घड़ियाल, शंख की धुनों के साथ महाआरती में भाग लेते हुए अपनी मनोकामनाएं मांगी गई।
- पूरा मन्दिर परिसर रंग बिरंगे विद्युत उपकरणों से जगमगा उठा और भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।
कार्यक्रम का समापन
ब्राह्मण धर्मशाला पर आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रमों का समापन प्रसादी वितरण के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने डीजे पर बज रहे शिव भजनों पर नृत्य करते हुए अपनी हाजिरी लगाकर इस उत्सव को पूर्ण किया।
"ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित हुए दीपदान महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
