महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक और शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।


भुसावर में हर्षोल्लास के साथ मना महापर्व

भुसावर, भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में आज रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धालुओं, सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा अपनी श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव के साथ धूमधाम एवं हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया।

प्रमुख शिवालयों में उमड़ी भीड़

कस्बे के विभिन्न शिवालयों में प्रातः से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जिनमें प्रमुख हैं:

  • कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर
  • हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर
  • बरपाडा कॉलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पर शिव हनुमान मन्दिर
  • भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर
  • पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर
  • बनखंडी वाले हनुमान जी मन्दिर
  • अथाई वाले हनुमानजी मन्दिर
  • रातवाले हनुमानजी मन्दिर परिसर

विशिष्ट पूजा-अर्चना एवं विधि-विधान

श्रद्धालुओं ने क़तार में होकर रंग-बिरंगे परिधानों में सज-संवर कर शिवालयों में पहुंच कर अपनी हाजिरी लगाई। शिव परिवार को श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव से विधी-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करते हुए उन्हें जलाभिषेक, दुग्ध एवं पंचामृत से अभिषेक करते हुए बेलपत्र, आंकड़ा, धतूरा, भांग, मिष्ठान अर्पित किए। इसके पश्चात महाआरती कर भगवान से परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई।

कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक

दूसरी ओर, "जो सुकून नहीं पूरे संसार में, वो सुकून है गुफा वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर नयाबास में"। यहाँ छठवीं कांवड़ यात्रा उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में स्थित सौरों जी के कछला घाट से गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों के जत्थे ने विद्वान पण्डितो की मौजूदगी में मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान के साथ भगवान शिव का गंगा जल, दुध एवं पंचामृत से अभिषेक किया। यहाँ सामूहिक रूप में महाआरती की गई।

भक्तों का उत्साह और भव्य स्वागत

कस्बे के विभिन्न मार्गो से होकर निकले कावड़ियों का शिव भक्तों ने जगह-जगह पुष्प अर्पित करते हुए, जलपान करवाकर, माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। कांवड़िए डीजे पर बज रहे भजनों पर थिरकते हुए अपनी हाजिरी लगाकर "हर-हर महादेव", "बोल बम-बम" के जयकारों के साथ गूंजायमान करते हुए शिव भक्ति में लीन हो गए।

मनमोहक श्रृंगार और भजन कीर्तन

इस पावन महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा विशेष सजावट करते हुए भव्य आकर्षक, मनमोहक श्रृंगार किया गया। ढोलक, झांझ, मजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाया गया और अपनी मनोकामनाएं मांगी गई।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story