भरतपुर, 29 जनवरी। महारानी श्रीजया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिन्दी विभाग एवं हिन्दी छात्र परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में विस्तार व्याख्यान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ एवं मुख्य अतिथि

  • मुख्य वक्ता: सेवानिवृत्त आचार्य प्रोफेसर इला मिश्रा।
  • विशिष्ट वक्ता: प्रोफेसर उर्मिला शर्मा।
  • संयोजक: डॉ. शशिकांत भारद्वाज।
  • प्रारम्भ: मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं हिन्दी विभाग के प्रोफेसर अशोक कुमार गुप्ता की भावमयी सरस्वती वन्दना से हुआ।

वक्ताओं के मुख्य विचार

प्रोफेसर उर्मिला शर्मा (‘हिन्दी साहित्य के इतिहास’ एवं ‘कबीर के समाज-बोध’ विषय):
“विद्यार्थियों को अधिक से अधिक उदाहरण याद करने चाहिए। बूंद समुद्र में मिलने से कभी अलग नहीं हो सकती, इसी तरह आत्मा परमात्मा कभी अलग नहीं हो सकते।”

प्रोफेसर इला मिश्रा (‘सूरदास की विशिष्ट काव्याभिव्यंजना’ एवं ‘भक्तिकालीन साहित्य’ विषय):
“हिन्दी में सूरदास उच्च कोटि के कवि रहे हैं। उन्होंने अपने पदों में कृष्ण की मनोहारी लीलाओं का चित्रण किया है।” उन्होंने सूरदास का वाक् चातुर्य एवं मनोवैज्ञानिक अध्ययन के अनेक उदाहरण देते हुए सिद्ध किया कि सूरदास भक्ति काल के स्वर्णिम कवि हैं।


अध्यक्षीय उद्बोधन एवं परिषद् का महत्त्व

प्राचार्य प्रो. सुनीता पांडे ने भाषायी एवं विभागीय छात्र परिषद् के महत्त्व को उद्‌घाटित किया:
“छात्र परिषद् विद्यार्थियों को उनके विचारों, रुचियों एवं भावनाओं के माध्यम से शिक्षक एवं संस्थान से अटूट रिश्ता बनाने की एक कड़ी है।”


पुरस्कार वितरण एवं विजेता

हिन्दी छात्र परिषद् के तत्वावधान में पूर्व में आयोजित साहित्यिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए:

  • रचना गुर्जर, सोनम त्यागी, मुस्कान सैनी।
  • नटवर मीना, शिवानी त्यागी, क्षमा यादव।
  • आरती प्रजापत, महेन्द्र, मुनमुन गर्ग।

आभार एवं उपस्थिति

हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. नरेश गोयल ने आगंतुक वक्ताओं, अतिथियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद देते हुए कहा:
“विस्तार व्याख्यानों से निश्चय ही विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं।”

उपस्थित गणमान्य सदस्य:
सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुनीता कुलश्रेष्ठ, महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी प्रोफेसर योगेन्द्र कुमार भानु, महाविद्यालय के संकाय सदस्य प्रोफेसर रामकिशोर उपाध्याय, प्रोफेसर अशोक कुमार गुप्ता, सह आचार्य अंजना शर्मा, डॉ. रामबाबू, डॉ.बालकृष्ण शर्मा, डॉ. डिम्पल जायसवाल, श्रीमती प्रीतिका, अजीत डिडेल, पवन सैनी, दिनेश कुमार मीना, उमाशंकर शर्मा, डॉ.शेर सिंह मीणा, अजब सिंह, अरविन्द कुमार मीना एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी गण।

संचालन: डॉ. शशिकांत भारद्वाज।



Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story