भुसावर: महाराजा सूरजमल की जयंती पर जाट समाज ने निकाली भव्य रैली
पूर्व डेयरी चेयरमैन फतेह सिंह फेंटा के नेतृत्व में जाट समाज ने महाराजा सूरजमल को श्रद्धांजलि अर्पित की और विभिन्न गांवों से होते हुए जागरूकता रैली निकाली।

भुसावर के फौजीपुरा से शुरू हुई रैली के दौरान महाराजा सूरजमल के चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व डेयरी चेयरमैन फतेह सिंह फेंटा और उपस्थित जाट समाज के गणमान्य नागरिक।
भुसावर। महाराजा सूरजमल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जाट समाज के लोगों ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उन्हें याद किया।
श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण
- पूर्व डेयरी चेयरमैन फतेह सिंह फेंटा के नेतृत्व में जाट समाज के लोगों ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
- इस अवसर पर गांव फ़ौजीपूरा से दीवली भगवानपुर बौराज होते रैली निकाली गई।
वक्ताओं का संबोधन और जीवन चरित्र
समाज के लोगों ने उनके शौर्य, न्यायप्रियता और रणनीतिक कौशल को याद करते हुए उनके आदशों को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि:
"उन्होंने एक संगठित और शक्तिशाली जाट राज्य की स्थापना की थी। उनके नेतृत्व में भरतपुर राज्य ने अभूतपूर्व विकास किया और मुगलों, अफगानों व अन्य आक्रमणकारियों के खिलाफ वीरतापूर्वक संघर्ष किया।"
इस मौके पर वक्ताओं ने युवाओं से महाराजा सूरजमल के पदचिन्हों पर चलने और समाज की उन्नति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
उपस्थिति एवं सम्मान समारोह
- जाट समाज के गणमान्य लोगो सहित अन्य समाजों से गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- अंत मे गणमान्य लोगो का साफा पहना कर सम्मान किया गया।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
