भरतपुर। लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर टीम की महिला सदस्यों द्वारा एक निजी होटल विंग्स में एक प्रेरणादायक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सभी को टेंशन मुक्त होकर कार्य करने का संदेश दिया।

नारी शक्ति और सकारात्मकता का संचार

लायन श्रीमती अंशु मंघा ने नारी सशक्तिकरण की बात का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि "नारी जब गरजती है तब इतिहास बदल देती है।" उन्होंने महिलाओं द्वारा समाज एवं देश के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही श्रीमती मंघा ने अनेक खेल खिलाकर टेंशन मुक्त रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्लास के ऊपर ताश रखकर फूंक से ताशों को नीचे गिराने वाली प्रतियोगिता रखी गई जो बहुत ही सराहनीय रही। इस प्रतियोगिता में सुमन प्रेमपाल, अंशु मंघा एवं प्राची विजेता रहीं। लूडो गेम में लायन श्रीमती कुसुम विजेता रहीं।

प्रेरणादायक पहल और जीवन में संतुलन

क्लब अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की लायंस महिलाओं द्वारा की गई यह विशेष बैठक समाज को एक नई प्रेरणा देने के साथ-साथ आम आदमी को आज के इस दौर में जी रहे तनावपूर्ण जीवन से मुक्त रहने का भी संदेश देती है। निश्चय ही आज महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य अद्वितीय ही नहीं अपितु अविस्मरणीय भी हैं।

इस अवसर पर लायन प्रोफेसर डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि "वर्तमान में कामकाजी महिला के लिए दोहरी भूमिका है वह नौकरी करने के साथ-साथ घर परिवार को भी चलाती है। आज के इस दौर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ उक्त गतिविधियांँ भी जीवन जीने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाती हैं।"

कार्यक्रमों की निरंतरता पर जोर

इस मौके पर लायन सुमन प्रेमपाल पार्षद ने कहा कि "इस प्रकार की बैठकों का आयोजन आज की विशेष आवश्यकता है। इन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन अनवरत होते रहना चाहिए।" उक्त कार्यक्रम में लायन अंशु अजय मंघा, प्रोफेसर डॉ. संतोष गुप्ता, सुमन प्रेमपाल, प्रवेश प्रवीण फौजदार, शालिनी अशोक तांबी, प्राची धर्मवीर सिंह, श्वेता मेहरवाल, सीमा लोहिया, विमलेश पटेल, सीमा खंडेलवाल, कुसुम, बबिता, सीमा शर्मा, सविता, सीमा गुप्ता आदि लायन महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

Mukesh Kumar, Bharatpur

Mukesh Kumar, Bharatpur

मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।

Next Story