भरतपुर में लायंस क्लब रॉयल्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रमेश चंद वर्मा बने अध्यक्ष, अमित खंडेलवाल सचिव
भरतपुर के ज्वाला रिसोर्ट में आयोजित लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स के चतुर्थ शपथ ग्रहण समारोह में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। रमेश चंद वर्मा अध्यक्ष और अमित खंडेलवाल सचिव बने। समारोह में 15 नए सदस्यों को शामिल किया गया और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं।

तस्वीर में ज्वाला रिसोर्ट भरतपुर में आयोजित लायंस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित पदाधिकारी और सदस्य नजर आ रहे हैं।
भरतपुर, 05 अगस्त। लायंस इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 1 के रीजन 13 सोमनाथ की गतिविधियों के अंतर्गत लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स का चतुर्थ शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को स्थानीय ज्वाला रिसोर्ट में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई, 15 नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई गई तथा विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों का स्वागत लायन कविता वर्मा, लायन स्वेता गुप्ता, लायन महिमा राणा, लायन वर्षा खंडेलवाल और लायन शीला सागर ने मंगल तिलक लगाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतपाल आशुतोष वशिष्ठ, सह प्रांतपाल प्रथम आरएस मदान, सह प्रांतपाल द्वितीय सीएस तोमर, पूर्व प्रांतपाल अंजना जैन, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी अवार्ड रामकुमार गुप्ता तथा जॉन चेयरपर्सन ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
क्लब संरक्षक एवं रीजन चेयरपर्सन विनोद कुमार सिंघल ने बताया कि इस अवसर पर क्लब में शामिल हुए 15 नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद इंस्टॉलेशन ऑफिसर एवं पूर्व प्रांतपाल अंजना जैन ने वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी को दायित्वों की जानकारी देते हुए शपथ दिलाई।
नई कार्यकारिणी में रमेश चंद वर्मा को अध्यक्ष, अमित खंडेलवाल को सचिव, मनु राणा को कोषाध्यक्ष, बीएम गुप्ता को अध्यक्ष मेंबरशिप कमेटी, सत्यव्रत आर्य को उपाध्यक्ष प्रथम, डॉ. रविंद्र कुंतल को उपाध्यक्ष द्वितीय, डॉ. राजकुमार शर्मा को उपाध्यक्ष तृतीय, एडवोकेट जयकिशन चाहर को संयुक्त सचिव, एम.आर. बंसवाड़ा को संयुक्त कोषाध्यक्ष, राहुल सिंह को टेमर, विनोद सिंघल को क्लब एडमिनिस्ट्रेटर, दिनेश सिंघल को ट्विस्टर, सुधीर सिंघल को उपाध्यक्ष मेंबरशिप समिति, नंदकिशोर अग्रवाल को मेंबरशिप कमेटी, जितेंद्र भारद्वाज को एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर, राजेश कपूर को क्लब सर्विस चेयरपर्सन, संजय सिंह को चेयरमैन मार्केटिंग कमेटी, डॉ. अंकुर गुप्ता को चेयरमैन मेडिकल एक्टिविटीज तथा डॉ. रोहित भारतीय को पीआरओ का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा एए जेम्स, चंद्रभान गुप्ता, रोहित गोयल, निरपेश गुप्ता, सुनील मित्तल, गौरव गोयल, कुमुद गोयल, संजय गुप्ता और भंवर सिंह सागर भी शामिल रहे।
क्लब की चार्टर अध्यक्ष एवं रीजन सेक्रेटरी मंजू गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अन्य क्लबों के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों ने एक समान वेशभूषा धारण की, जिससे समारोह आकर्षक और व्यवस्थित दिखाई दिया।
मुख्य अतिथि प्रांतपाल आशुतोष वशिष्ठ ने कहा कि लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स भरतपुर का सबसे बड़ा क्लब है और अल्प समय में ही क्लब ने अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने श्रेष्ठ रीजन चेयरपर्सन के रूप में लायन विनोद कुमार सिंघल को इंटरनेशनल पिन लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब द्वारा एक नवाचार करते हुए पहली बार महिलाओं की भी डायरेक्टर्स की टीम बनाई गई, जिसे सह प्रांतपाल प्रथम एम जे एफ लायन आरएस मदान ने शपथ दिलाई तथा उनके दायित्वों की जानकारी दी।
क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर.सी. वर्मा ने अपनी भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि क्लब इस वर्ष जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों को भोजन, वस्त्र तथा चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देगा। इसके साथ ही वृक्षारोपण, स्कूलों में निर्धन बच्चों की सहायता, तीज-त्योहारों का आयोजन तथा इन अवसरों पर गरीब बस्तियों में राशन और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।
समारोह में क्लब के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान भरतपुर के विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी तथा शहर के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव अमित खंडेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लायन डॉ. रोहित भारतीय और लायन रमेश चंद वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
