कुम्हेर: विधायक शैलेश सिंह ने 400 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया
कुम्हेर के ग्राम क्वारदिया में 421 करोड़ की लागत से बनने वाले इस जीएसएस से भरतपुर और डीग जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

कुम्हेर के क्वारदिया गांव में 400 केवी जीएसएस के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पूजन करते विधायक डॉ. शैलेश सिंह और अन्य गणमान्य नागरिक।
कुम्हेर क्षेत्र के ग्राम क्वारदिया में राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के 400 केवी जीएसएस का विधिवत पूजन कर शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक डॉ शैलेश सिंह द्वारा किया गया। यह परियोजना लगभग 421 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जाएगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ शैलेश सिंह ने कहा कि इस 400 केवी जीएसएस के निर्माण से डीग, भरतपुर तथा आसपास के जिलों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को महत्वपूर्ण मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर प्रधान कुम्हेर देवी सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश अजान, जिला मंत्री सुंदर अभोर्रा, कुम्हेर शहर मंडल अध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय, आजऊ पाहुआ मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कुम्हेर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पला, अजान गुनसारा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, धनवाड़ा सरपंच मोहना गुर्जर, जवाहर गुर्जर सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय पदाधिकारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ यह शिलान्यास क्षेत्र के विद्युत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Umesh Lawania, Bharatpur
उमेश लावणिया भरतपुर से हमारे प्रतिष्ठित संवाददाता हैं। स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों के सटीक और समयनिष्ठ कवरेज के लिए उन्हें जाना जाता है। प्रात:काल न्यूज़ के पाठकों तक वे हमेशा सत्यनिष्ठ और प्रभावशाली खबरें पहुँचाते हैं। उनके लेख और रिपोर्टिंग में गहराई, स्पष्टता और भरोसेमंद जानकारी का समावेश रहता है, जो उन्हें हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का एक अहम स्तंभ बनाता है।
