भुसावर। कृषि महाविद्यालय भुसावर के छह विद्यार्थियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की ओर से आयोजित स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल कर देश के प्रतिष्ठित कृषि संस्थानों में प्रवेश सुनिश्चित किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय का नाम रोशन हुआ है।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.एल. मीना ने बताया कि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और लगन के परिणामस्वरूप उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालयों और संस्थानों में प्रवेश मिला है। छात्र विकास जाजोरिया ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा-नई दिल्ली के पर्यावरण विज्ञान विभाग में प्रवेश प्राप्त किया है। छात्र विशाल कुमार बुट्टी ने शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग में प्रवेश सुनिश्चित किया है। इसी विश्वविद्यालय में छात्रा पूजा चौधरी को पर्यावरण विज्ञान विभाग में प्रवेश मिला है।

इसके अलावा, छात्रा पूजा कुमारी ने रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के बीज विज्ञान एवं तकनीकी विभाग में प्रवेश प्राप्त किया है। छात्र रवि कुमार मीणा ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर-छत्तीसगढ़ के सब्जी विज्ञान विभाग में जगह बनाई है। वहीं, छात्रा प्रियंका स्वामी ने श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के शस्य विज्ञान विभाग में प्रवेश प्राप्त किया है।

अधिष्ठाता डॉ. एम.एल. मीना ने बताया कि कृषि महाविद्यालय भुसावर भरतपुर जिले का उभरता हुआ महाविद्यालय है। यहां अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी होनहार हैं और अपने निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।

इस अवसर पर डॉ. राहुल कुमार, डॉ. एम.ए. खान, डॉ. आकाश तंवर, डॉ. भानुप्रिया पंकज, राजेन्द्र सिंह, दीपक मीणा, प्रेम कुमारी और गीता गवारिया सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। छह विद्यार्थियों का देश के प्रतिष्ठित कृषि संस्थानों में चयन महाविद्यालय में शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के लक्ष्य के प्रति समर्पण को रेखांकित करता है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story