जाट समाज की लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी: छात्र नेता ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
पथैना निवासी छात्र नेता ने चौमू के युवक पर फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी का आरोप लगाया, खेड़ली मोड़ पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

भरतपुर जिले के खेड़ली मोड़ थाने के बाहर छात्र नेता कौशल फौजदार, जिन्होंने जाट समाज की लड़कियों पर हुई अभद्र टिप्पणी के मामले में परिवाद देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
परिवाद का मुख्य विवरण
- गांव पथैना निवासी कौशल फौजदार ने खेड़ली मोड़ थानाधिकारी को दिए परिवाद में अवगत कराया कि चौमू निवासी एक व्यक्ति की ओर से भरतपुर जिले की जाट समाज की लड़कियों पर अश्लील अशोभनीय टिप्पणी करने की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की गई।
थानाधिकारी का कथित व्यवहार और प्रतिक्रिया
कार्यवाही की मांग को लेकर जब शुक्रवार को पुनः जब छात्र नेता कौशल फौजदार थानाधिकारी से मिला और कार्यवाही की मांग की गई, तब खेड़ली मोड़ थानाधिकारी राजेश कसाना की ओर से निराशाजनक प्रतिक्रिया सामने आई।
"मेरे पास और भी कार्य है तथा कार्यवाही नहीं करने का टालमटोल निराशाजनक जवाब देते हुए कौशल फौजदार को दुत्कार लगा दी। वही कहा कि एक गाड़ी का इंतजाम कर दीजिए उस लड़के को लेने ए एस आई को भेजे देंगे आदि बात कह कर मामले पर विराम चिन्ह लगा दिया।"
उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग
छात्र नेता कौशल फौजदार ने जिला पुलिस अधीक्षक से जाट समाज की लड़कियों को अशोभनीय टिप्पणी करने वाले चौमू निवासी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई हैं।
जवाब में खेड़ली मोड़ थानाधिकारी राजेश कसाना ने कहा कि मेरे पास और भी कार्य है तथा कार्यवाही नहीं करने का टालमटोल निराशाजनक जवाब देते हुए कौशल फौजदार को दुत्कार लगा दी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
