डीग: पूर्व मंत्री जाहिदा खान के निवास पर इफ्तार पार्टी, उमड़ा जनसैलाब
पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री के कामां आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्वेता यादव सहित हजारों रोजेदारों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

20 मार्च। रमजान के मुकद्दस महीने के अवसर पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान के कामां स्थित निवास पर एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कामा विधानसभा सहित जिले के रोजेदारों, जनप्रतिनिधियों एवं हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। पूर्व मंत्री जाहिदा खान ने कार्यक्रम में आए हुए तमाम मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल
इस अवसर पर डीग कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव भी मौजूद रहीं, जिन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि "इस तरह के आयोजनों से हर धर्म एवं हर वर्ग के लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं और आपस में भाईचारा बना रहता है और इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द एकजुटता की मिसाल कायम होती है।" उन्होंने कहा कि कामां की सरजमीं हमेशा से ही गंगा-जमुना तहजीब की मिसाल रही है।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति
पूर्व मंत्री जाहिदा खान द्वारा ऐसे आयोजन समय-समय पर किए जाते रहते हैं जिससे कि क्षेत्र में भाईचारा बना रहता है। इफ्तार के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर इफ्तार किया और क्षेत्र की खुशहाली एवं अमन-चैन की दुआ मांगी।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
