कामवन पंचायत समिति प्रधान चुनाव: भाजपा की मीना सिंह फौजदार 7 मतों से जीतीं
मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 16 और कांग्रेस उम्मीदवार नेतराम मीणा को 9 मत मिले, जीत के बाद पंचायत समिति कार्यालय के बाहर समर्थकों ने आतिशबाजी की।

कामवन पंचायत समिति प्रधान चुनाव के दौरान नेता और समर्थक, जहां भाजपा प्रत्याशी ने 7 मतों से जीत दर्ज की।
कामवन पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को शिकस्त दी। भाजपा प्रत्याशी मीना सिंह फौजदार ने कांग्रेस उम्मीदवार नेतराम मीणा को 7 मतों के अंतर से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल बन गया और समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
कामवन। पंचायत राज चुनाव के तहत कामवन पंचायत समिति के प्रधान पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीना सिंह फौजदार विजयी रहीं। मतदान के बाद हुई मतगणना में उन्हें कुल 16 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नेतराम मीणा को 9 मत मिले। इस तरह मीना सिंह फौजदार ने 7 मतों से जीत हासिल कर कामवन पंचायत समिति के प्रधान पद पर अपना कब्जा जमाया।
रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार मीणा ने चुनाव परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 16 और कांग्रेस प्रत्याशी को 9 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पंचायत समिति कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
प्रधान पद के चुनाव को लेकर बस स्टैंड और गांधी पार्क की ओर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही। चुनाव के दौरान स्थानीय विधायक नौक्षम चौधरी भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थीं और अपने कार्यकर्ताओं से पल-पल की अपडेट ले रही थीं।
कामवन पंचायत समिति में मीना सिंह फौजदार की जीत के साथ प्रधान पद पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया।

Rambabu Dixit
रामबाबू दीक्षित, हमारे समाचार टीम के वरिष्ठ संवाददाता हैं। समाचार रिपोर्टिंग में उनके पास वर्षों का अनुभव है और वे हमेशा सटीक, निष्पक्ष और तथ्यपूर्ण खबरें प्रस्तुत करने के लिए समर्पित रहते हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विषयों पर गहन कवरेज किया है और अपने लेखन में पाठकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने का विश्वास रखते हैं। प्रात:काल में रामबाबू दीक्षित की रिपोर्टिंग पाठकों को घटनाओं की वास्तविक तस्वीर समझने में मदद करती है।
