भुसावर उपखंड के गांव कमालपुरा में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में महतोली और पथेना की टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, वहीं मुकाबले देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों में खेल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

महतोली और रामगढ़ के बीच खेले गए मुकाबले में महतोली की टीम विजयी रही। वहीं, कमालपुरा और पथेना के बीच हुए मुकाबले में पथेना की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के तहत पुरस्कार स्वरूप 7100, 4100 और 2100 रुपये की राशि जिला परिषद सदस्य पप्पू राम मीना, दीवली की ओर से प्रदान की गई।

कमेटी संयोजक विष्णु गुर्जर ने बताया कि तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की कई टीमों ने भाग लिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल क्षमता और दमखम का प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी युवा मंडल के सदस्यों ने संभाली। आयोजन कमेटी में रामप्रवेश फौजदार, कुलदीप, इंद्रजीत, बचूं, राकेश फौजदार, विष्णु फौजदार, मनीष जांगिड़, गोलू फौजदार, गौरव मुकट, सुनील फौजदार, गब्बर, कन्हैया, रोहित, दीपक गुर्जर और अभिषेक जाटव सहित अन्य युवाओं ने सहयोग किया। तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन के साथ ही महतोली और पथेना की जीत चर्चा का केंद्र रही।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story