जयकारों के बीच निकली आस्था की अखंड ज्योति, 51 श्रद्धालुओं के साथ कैला देवी भवन करौली के लिए पदयात्रा रवाना
भुसावर के देवी मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद पदयात्रा शुरू, रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जलपान और स्वागत किया

भुसावर। मां भगवती भक्त मंडल भुसावर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष 2026 में भी राजराजेश्वरी मां कैला देवी भवन करौली की अखंड ज्योति पदयात्रा रविवार 15 मार्च को देवी मां मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना हुई। पदयात्रा के शुभारंभ के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा और माता के जयकारों से पूरा परिक्षेत्र गूंजायमान हो उठा।
मां भगवती भक्त मंडल के सदस्य लक्ष्मण सैनी हलवाई, सोनू सोनी ईमित्र वाले, विष्णु सैन और बनवारी पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मां कैला देवी करौली की अखंड ज्योति पदयात्रा शैतान पड़ा देवी का मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। इस पदयात्रा में 51 सदस्यों का जत्था शामिल है, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालु वाहन में सवार अस्थाई देवी मां की मूर्ति के साथ भक्ति और आस्था के वातावरण में मां कैला देवी भवन करौली के लिए रवाना हुए।
पदयात्रा के दौरान कस्बे में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने पदयात्रियों को जलपान कराकर तथा वाहन में विराजमान अस्थाई देवी मां की मूर्ति की आरती उतारकर उनका सम्मान किया। यात्रा शैतान पाड़ा, छोकरवाड़ा सड़क मार्ग, मुख्य बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी अनाज मंडी और कानूनगो मोहल्ला होते हुए आगे बढ़ी, जहां पूरे मार्ग में माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
यात्रा के दौरान बल्लभगढ़ में श्याम सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कैला देवी करौली पदयात्रियों के लिए जलपान और अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में सभी माता भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा।
पदयात्रा के पहले पड़ाव के रूप में वल्लभगढ़ निर्धारित किया गया है, जबकि रात्रि विश्राम महु इब्राहिमपुर में होगा। मां कैला देवी के दर्शनों के लिए निकली यह अखंड ज्योति पदयात्रा क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक बनकर आगे बढ़ रही है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
