झील केला देवी मेले में अव्यवस्था: देवस्थान विभाग और दुकान माफिया पर आरोप
बयाना में मेले के दौरान दुकानों के आवंटन में धांधली और सुविधाओं के अभाव से नाराज व्यापारियों ने बनाई दूरी, श्रद्धालुओं को पीने के पानी और भोजन के लिए होना पड़ रहा परेशान।

बयाना के झील केला देवी मेले में देवस्थान विभाग द्वारा बढ़ाए गए किराये और दुकान माफियाओं के हस्तक्षेप के विरोध में खाली पड़े दुकान स्थल और सुविधाओं के अभाव में भटकते श्रद्धालु।
बयाना - झील केला देवी मेले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देवस्थान विभाग की कथित मनमानी और लापरवाही को लेकर दुकानदारों और आम श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार मेले में दुकान माफियाओं को एक साथ ही दुकानों का वितरण कर दिया गया जिससे दुकान माफिया अपनी रेटों के अनुसार दुकानों के लिए दुकानदारों से अत्यधिक शुल्क वसूला गया है। इसके चलते कई वर्षों से लगातार दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने इस बार मेले से दूरी बना ली है। महंगे रेट के कारण मेला ग्राउंड में कई स्थान खाली पड़े हैं, जिससे मेले की रौनक भी फीकी नजर आ रही है।
दुकानदारों का आरोप और आर्थिक बोझ
दुकानदारों का आरोप है कि "विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के किराया बढ़ा दिया, जिससे छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।" यही मुख्य कारण है कि इस बार मेले का स्वरूप पहले जैसा नजर नहीं आ रहा है। पुराने और अनुभवी दुकानदारों के न आने से स्थानीय व्यापार पर भी इसका गहरा असर पड़ा है।
श्रद्धालुओं की परेशानी और सुविधाओं का अभाव
वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि "कम दुकानों के कारण उन्हें आवश्यक सामान और सुविधाएं भी आसानी से नहीं मिल पा रही हैं। जैसे कि मेले में अबकी बार एक भी खाने का होटल नहीं खोला गया है।" इसके अतिरिक्त, विभाग की ओर से मेले में आने वाले यात्रियों को पानी की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे यात्री भूखे-प्यासे मेले में भटकने को मजबूर नजर आ रहे हैं और विभाग की उदासीनता स्पष्ट दिखाई दे रही है।
प्रशासन से समाधान की मांग
फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि देवस्थान विभाग इस पर क्या कदम उठाता है और क्या मेले की व्यवस्थाओं में सुधार कर श्रद्धालुओं को राहत प्रदान की जाती है।

Devisingh Prajapat, Bharatpur
नाम: देवीसिंह प्रजापत
कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)
अनुभव: 15 वर्ष
बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)
परिचय
देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)
देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।
शैक्षणिक योग्यता
देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
