जयपुर में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (कोइरा) ऑडिटोरियम, झालाना डूंगरी में राज्यस्तरीय रक्तदान अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के 30 जिलों से आए सैकड़ों रक्तदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित रक्तवीरों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा समाज में इसके प्रति व्यापक जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण तब रहा जब जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन कुमार मित्तल ने स्वयं रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। वहीं रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी (आईएएस) ने भी रक्तदान कर मानवता और सेवा की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

भरतपुर जिला ब्रांड एम्बेसडर अरविन्द मित्तल ने बताया कि रक्तदान जैसे महत्त्वपूर्ण विषय को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस अधिवेशन में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान रक्तकोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल विश्नोई, महासचिव ताराचंद शर्मा, डॉ. अनिल मार्मिट तथा कोषाध्यक्ष नितिशा शर्मा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान ऐसा महान कार्य है, जिसके माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति को जीवनदान मिलता है और इसका कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है।

समारोह में भरतपुर जिले से भरतपुर संभाग प्रभारी एवं भुसावर निवासी मोहन जोशी, रक्तकोष फाउंडेशन भरतपुर जिला अध्यक्ष एवं भुसावर निवासी चन्द्रशेखर पाण्डेय तथा जिला उपाध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर मंच पर सम्मानित किया गया।

इस दौरान रक्तकोष फाउंडेशन विवरणिका-2026 का भी विमोचन किया गया, जिसमें संस्था की स्थापना से लेकर अब तक की प्रमुख उपलब्धियों और सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण शामिल है। कार्यक्रम का समापन रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय अभियान से जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story