खेड़ली मोड़ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक फरार
भुसावर एनएच-21 जयपुर-भरतपुर मार्ग पर खेड़ली मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल को महवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चालक स्कॉर्पियो समेत फरार हो गया।

तस्वीर में सड़क पर पड़ी हुई क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और उसकी नंबर प्लेट दिखाई दे रही है।
भुसावर एनएच-21 जयपुर-भरतपुर मार्ग पर खेड़ली मोड़ के पास शनिवार देर शाम तेज गति से आई स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत जयपुर की ओर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर खेड़ली मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अज्ञात बाइक सवार को उपचार के लिए दौसा जिले के महवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे के बाद खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने फरार स्कॉर्पियो को रोकने के लिए महवा सहित अन्य पुलिस स्टेशनों को सूचना देकर नाकाबंदी के लिए कहा है। पुलिस स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी है।
दुर्घटना में घायल बाइक सवार की पहचान अभी नहीं हो सकी है। खेड़ली मोड़ थाना पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से घायल व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
दुर्घटना स्थल पर मिली क्षतिग्रस्त बाइक पर अलवर जिले का आरजे 02 एसजी 6382 नंबर अंकित है। पुलिस इसी आधार पर घायल बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
