अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर नगला गोपाल स्थित एसटीपी साइट पर श्रमिकों के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अधिशाषी अभियन्ता राजुल कुमार के मार्गदर्शन में आरयूआईडीपी की जन जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई (कैप) द्वारा आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सहायक अभियन्ता अरविन्द तोमर ने की।

कार्यक्रम के दौरान अरविन्द तोमर ने कहा कि मई दिवस श्रमिकों को सम्मान देने, उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने तथा विकास में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए समर्पित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की समृद्धि और प्रगति में श्रमिकों की भूमिका को किसी भी स्तर पर अनदेखा नहीं किया जा सकता।

इसी क्रम में सोशल एक्सपर्ट मनीष कटारा ने श्रमिक दिवस की प्रासंगिकता और पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1 मई श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और उनके योगदान का प्रतीक दिवस है। उन्होंने परियोजना से जुड़े श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने, उनके लिए बेहतर कार्य स्थितियां सुनिश्चित करने तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

मनीष कटारा ने यह भी कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में श्रमिकों के लिए सामाजिक न्याय, उचित वेतन और सुरक्षित कार्य परिस्थितियों का प्रावधान अनिवार्य है। उन्होंने विशेष रूप से महिला श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण और समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एएसडी सुरेन्द्रपाल और अशोक कुन्तल ने सक्रिय योगदान देकर सहभागिता निभाई। यह आयोजन श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story