कार्यालय निरीक्षण एवं कार्यशैली की जांच

वार्षिक निरीक्षण के दौरान रेंज आईजी कैलाश चंद्र विश्नोई ने निम्नलिखित अनुभागों सहित पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को बारीकी से परखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये:

  • रिकॉर्ड रूम
  • सायबर क्राइम कंट्रोल रूम
  • स्टाफ रूम

अपराध नियंत्रण एवं क्राइम मीटिंग

आईजी विश्नोई ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर क्राइम मीटिंग लेते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किये। इस दौरान निम्नलिखित अधिकारी मौजूद रहे:

  • डीग जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा
  • एएसपी अखिलेश शर्मा
  • जिले के सभी सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक
  • थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी

साइबर क्राइम पर बड़ी कार्रवाई और निर्देश

वार्षिक इंस्पेक्शन के दौरान रेंज आईजी कैलाश चंद्र विश्नोई ने कहा कि जिले में अपराध पर नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था सहित पुलिस प्रशासन के ढांचे को बारीकी से जाँच कर और अधिक शशक्त बनाने के लिये निर्देशित किया गया है।

साइबर क्राइम की रोकथाम को लेकर उन्होंने महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए:

  • साइबर क्राइम की रोकथाम के लिये पिछले दो साल से लगातार एंटीवायरस अभियान चलाया जाकर अपराधियों की धरपकड़ करते हुए कार्यवाहियाँ की जा रहीं हैं।
  • वर्ष 2025 में 800 से अधिक प्रकरण दर्ज हुए और करीब साढ़े तीन हजार साइबर क्राइम के आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

आधिकारिक वक्तव्य (बाईट)

"बाईट - कैलाश चंद्र विश्नोई, रेंज आईजी, भरतपुर !"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story