भुसावर, 10 दिसंबर। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर भुसावर के आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, वैर की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नमो नारायण मीणा ने किया। उन्होंने बच्चों को मानवाधिकारों के महत्व, उन्हें प्राप्त मूल अधिकार और सामाजिक कर्तव्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही न्यायाधीश ने ‘गुड टच-बेड टच’ जैसी संवेदनशील विषयों पर भी बच्चों को जागरूक किया, जिससे उनकी सुरक्षा और आत्म-सम्मान की समझ विकसित हो।

तालुका विधिक सेवा समिति, वैर की सचिव श्री कन्नू जैन ने बताया कि न्यायाधीश महोदय ने बच्चों को न्याय प्रणाली और कानून संबंधी जानकारी भी दी, जिससे वे अपनी कानूनी सुरक्षा के प्रति सजग हो सकें। इसके अलावा, पी.ए. सुश्री नैंसी शर्मा ने मानवाधिकारों के संरक्षण और उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री गोरधन शर्मा, योगेश भारद्वाज जी तथा समस्त विद्यालय स्टाफ ने न्यायाधीश और अन्य आगंतुकों का आतिथ्य सत्कार किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ ही समाज में न्याय और कानून की समझ को भी बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि मानवाधिकारों का सम्मान और उनका संरक्षण केवल कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है, जिसे हर नागरिक, विशेषकर युवा पीढ़ी, को समझना और अपनाना आवश्यक है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story