डीग में कम्युनिटी लाइजनिंग सदस्यों के लिए एचआईवी जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन
डीग में अमर ज्योति संस्थान द्वारा कम्युनिटी लाइजनिंग सदस्यों के लिए एचआईवी जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने किया शुभारंभ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

डीग, 29 नवंबर। अमर ज्योति संस्थान, भरतपुर द्वारा डीग कोर्ट परिसर में एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम के उद्देश्य से कम्युनिटी लाइजनिंग सदस्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग के पैनल अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने की, जिन्होंने सदस्यों को प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया और सभी से कार्यक्रम में सहयोग की अपील की।
अमर ज्योति संस्थान की प्रोग्राम मैनेजर श्रीमती ज्योति कुमारी ने प्रशिक्षण की रूपरेखा और उद्देश्य विस्तार से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही संस्थान के परामर्शदाता राजेश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की, ताकि एचआईवी एड्स रोकथाम के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाया जा सके।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के आउटरीच वर्कर प्रदीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता में उनके योगदान की सराहना की। इस प्रशिक्षण से क्षेत्रीय समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
