हिण्डौन-गोवर्धन मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग, सतीश पांडेय ने सौंपा ज्ञापन
पूर्व सरपंच के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भेंट कर हिण्डौन से भुसावर-कठूमर होकर गोवर्धन तक बस संचालन हेतु समय-सारणी सहित प्रस्ताव दिया।

हिण्डौन से गोवर्धन धाम तक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू करवाने की मांग को लेकर जयपुर में मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को ज्ञापन सौंपते पूर्व सरपंच सतीश पांडेय एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।
भुसावर। आगार प्रबंधक हिण्डौन के अधीन हिण्डौन, खेड़ला, तालचिड़ी, सलेमपुर कलां, शहजादपुरा, खेड़ली-मैनापुरा, मजाजपुर, निठार, बल्लभगढ़, घाटरी, कारवान, भुसावर, छोकरवाड़ा, पथैना, खेरलीगंज, कठूमर, बृजनगर पहुंच मार्ग गोवर्धन धाम तक रोडवेज बस सेवा संचालित करने की मांग लम्बे अरसे से चली आ रही है। यहाँ यह बताना भी उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीयकरण से पूर्व इस मार्ग पर अनेक बसें संचालित होती थीं, लेकिन आज इस मार्ग पर बसों की कमी इस मार्ग सहित समूचे पूर्वी राजस्थान के यात्रियों को खल रही है।
उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शासन से की पुरजोर गुजारिश
पूर्व सरपंच सतीश पांडेय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व गृहराज्यमंत्री से अलग-अलग भेंटकर ज्ञापन देकर हिण्डौन से बायां भुसावर, खेरलीगंज, बृजनगर पहुंच मार्ग गोवर्धन धाम तक बस संचालन करवाने की पुरजोर गुजारिश की है। पाण्डेय ने पत्र में मांग की है कि आगार की बस को हिण्डौन से प्रस्थान दोपहर 3 बजे चलकर बायां भुसावर, खेरलीगंज, कठूमर, बृजनगर पहुंच मार्ग गोवर्धन धाम रात्रि विश्राम कर प्रातः 6 बजे गोवर्धन धाम से प्रस्थान करना चाहिए।
प्रस्तावित समय सारणी और रूट का विवरण
बस संचालन के सुचारू स्वरूप को स्पष्ट करते हुए पत्र में उल्लेख किया गया है कि "बस प्रातः 6 बजे गोवर्धन धाम से प्रस्थान कर बायां बृजनगर, कठूमर, खेरलीगंज, छोकरवाड़ा, भुसावर, बल्लभगढ़, मजाजपुर, निठार, खेड़ली ब्राह्मण, सलेमपुर कलां, तालचिड़ी, खेड़ला पहुंच मार्ग हिण्डौन पहुंचकर पुनः हिण्डौन से दोपहर 3 बजे गोवर्धन धाम के लिये प्रस्थान करे ताकि क्षेत्र वासियों को बस सेवा का लाभ मिल सके।"
प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर सौंपे गए ज्ञापन के दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सरपंच सतीश पांडेय के अलावा विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी सम्मिलित रहे। इसमें मंजू-उदय सिंह, रविन्द्र सिंह, महेश सिंह, भूपेन्द्र शर्मा, प्रेमचन्द शर्मा, मुकेश शहजादपुरा, गोविन्द शर्मा, डॉ. नवीन चंद शर्मा, डॉ. बृजेंद्र खेड़ली ब्राह्मण, रमेश सैनी, दिलीप सैनी, चिरमोली राम सैनी, अमित जाटव, प्रदीप शर्मा निठार, राजाराम सलेमपुर कलां, रमेश डिढोरिया, शिवराम भगत जी, सत्यवीर सिंह, शिक्षाविद् सुरेश चंद शर्मा, गंगा राम पांडेय एवं सवाई सिंह राजपूत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
