भुसावर। किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 18 फरवरी को कस्बा हलैना में होने वाले किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रकाशित पोस्टर का विमोचन ग्राम जहानपुर में आयोजित बैठक में मौजूद किसानों द्वारा किया गया।


जनसम्पर्क अभियान और किसानों की समस्याएं

जहानपुर, मौलोनी और इरनिया में जनसम्पर्क किया गया। किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने अपने जनसम्पर्क अभियान में कहा कि:

"बगैर सिंचाई पानी के किसान परेशान है, गहरे ट्यूबवैल भी सूख चुके है, खेती की लागत बढ़ने से खेती घाटे का काम हो गया है और किसान कर्ज में डूब गया है।"

प्रधानमंत्री के द्वारा इआरसीपी का जयपुर में उदघाटन करने के बाद भी इस योजना को अभी तक राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया है जबकि योजना की लागत बढ़कर 70 हजार करोड़ रुपये हो गई है।

  • विगत वर्ष में हुई ओलावृष्टि के मुआवजे का भी सम्पूर्ण किसानों को मुआवजा नहीं मिला है।
  • जिले में नौजवान बेरोजगार घूम रहे है कोई उद्योग धन्धा नहीं है जिसकी वजह से गरीबी बढ़ रही है।

शताब्दी पुरुष पं. रामकिशन का नागरिक अभिनंदन

किसान सम्मेलन में अपने जीवन को सौ वर्ष पूरे करने पर शताब्दी पुरुष और भरतपुर के पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का भी सम्पूर्ण क्षेत्र की ओर से नागरिक अभिनंदन किया जायेगा।


सम्मेलन में शामिल होने वाले मुख्य अतिथि और नेता

सम्मेलन में निम्नलिखित प्रमुख व्यक्तित्व भाग लेंगे:

  • पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन
  • हरियाणा और पंजाब के जाने-माने किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी
  • पूर्व सांसद पंडित रामकिशन
  • किसान नेता इन्दल सिंह जाट सहित अनेक किसान नेता

जनसम्पर्क में मौजूद गणमान्य नागरिक

जनसम्पर्क के दौरान ये लोग मौजूद रहे:

टीकम नेता, अतर सिंह सरपंच पूर्व, अमर नाथ योगी, रामेश्वर पंडित, मान सिंह मास्टर, प्रेम सिंह, जगन जाटव, सुखचन्दी जाटव, भोगी जाटव, लाल चन्द, श्री चन्द सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story